Home » 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन
उत्तराखंड

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन

उत्तराखण्ड में जल्दी ही हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलने जा रहे हैं। इसके चलते राज्य सरकार, जिला प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने जमीनी हालात को देखते हुए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा तय की है। कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही हेमकुंड साहिब जा सकेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि हेमकुंड साहिब में अभी भी काफी बर्फ है। बर्फ पिघलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर फिर से विचार किया जाएगा।

सरकार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह लिंक https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php  पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  जरूर करा लें। जिस्ट्रेशन की सीमा निर्धारित है। यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments