Home » Char dham yatra news : यात्रा मार्ग पर करंट लगने से घोड़े की मौत, जाने वजह
उत्तराखंड

Char dham yatra news : यात्रा मार्ग पर करंट लगने से घोड़े की मौत, जाने वजह

यमुनोत्री धाम में यात्रा मार्ग पर करंट लगने से जानकीचट्टी में एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा संचालकों ने हंगामा कर ऊर्जा निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह का है। जानकीचट्टी में करंट लगने से घोड़े की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घोड़ा संचालकों ने घोड़े की मौत पर जमकर हंगामा काटा। इसके साथ ही ऊर्जा निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया की उसे मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ। बताया जा रहा है कि एक घोड़ा खम्बे के पास खड़ा हुआ था। अचानक वो करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। गनीमत ये रही की और जानवर या कोई श्रद्धालु करंट की चपेट में नहीं आया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments