Home » खाई में जा गिरी स्कूल बस, पेड़ ने बचाई बच्चों की जान
उत्तराखंड

खाई में जा गिरी स्कूल बस, पेड़ ने बचाई बच्चों की जान

उत्तराखण्ड के बेरीनाग के चौकोड़ी से बुरी खबर सामने आ रही है , जहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान रोड पर एक बिजली का तार गिरा हुआ था उसे हटाने के लिए बस चालक इन्द्र सिंह बस से बाहर निकला तो बस अचानक पीछे जाने लगी।जिस कारण यह हादसा हो गया।इस दौरान बस में सवार बच्चे और शिक्षक बस से बाहर उतर गए लेकिन अंदर बस में दो बच्चे रह गए और बस 50 फ़ीट नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर अटक कर रुक गई

जिसके बाद शिक्षक नरेंद्र सिंह धानिक ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया। बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं जिसका उपचार वहां पर चल रहा है।
बस हादसे की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अगर बस पेड़ से नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments