Home » SSB का पेपर देने आये युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वजह जान हो जाओगे हैरान
उत्तराखंड

SSB का पेपर देने आये युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वजह जान हो जाओगे हैरान

श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है , वही श्रीनगर के प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुनील रावत की माने तो सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली की तरफ से बीते सोमवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर में जल वाहक की परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले एक अभ्यर्थी के खिलाफ परीक्षा के पीठासीन अधिकारी एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि आरोपी ने परीक्षा में फर्जी और कूटनीतिक दस्तावेज, फोटो, थम इम्प्रेशन का इस्तेमाल करके और फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में शामिल होने का कार्य किया है।

पुलिस इस स्कैम को संगठित मानकर कड़ी कार्रवाही कर रही है। मामले की जांच के बाद आरोपी रामबृज (24) निवासी ग्राम बीच का पुरा तहसील व थाना अम्बाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments