Home » प्रदेश सरकार का पीआरडी जवानों को तोफहा,आश्रितों को मृतक कोटे से मिलेगी नौकरी
उत्तराखंड

प्रदेश सरकार का पीआरडी जवानों को तोफहा,आश्रितों को मृतक कोटे से मिलेगी नौकरी

निकाय और लोक सभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार जनता के हिट में काम कर रही है वही अब राज्य सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी के जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। विभाग की ओर से मृतक आश्रित कोटे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का आदेश जारी कर दिया है। खास बात यह है कि पिछले पांच साल में नौकरी के दौरान मृत्यु और दिव्यांग हुए जवानों के आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा।प्रांतीय रक्षक दल मुख्यालय में दिसंबर 2022 में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया था। इसमें विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने आश्रित कोटे से नौकरी देने की घोषणा की थी। विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।वही अब पीआरडी जवानों के आश्रितों को विभाग में नौकरी मिल सकती है।, जिनकी मौत सेवा में रहते हुए या प्रांतीय रक्षक दल में वैध रूप से पंजीकृत रहने की स्थिति में हुई हो।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments