Home » बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम धामी,नक़ल विरोधी क़ानून हुआ लागू
उत्तराखंड

बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम धामी,नक़ल विरोधी क़ानून हुआ लागू

बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज शनिवार यानी 11 जनवरी सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। वही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है की ने वार्ता सकारात्मक रही। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निष्पक्ष, नक़ल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।वही देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून उत्तराखंड राज्य में लागू हो गया है। कल होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके,निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

वही बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने भी राज्य में सख्त नकल विरोधी अध्यादेश लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।आप को बता दे की 12 फरवरी को होने वाली पटवारी-लेखपाल परीक्षा व अन्य सभी भर्ती परीक्षाएं नए कानून के तहत ही आयोजित की जाएगी। वही उत्तराखंड सरकार ने अपने बयान में कहा कि बेरोजगार संघ की मांगों पर सहमति बन गई है। सरकार ने कहा सीबीआई जांच की मांग को उत्तराखंड हाईकोर्ट अस्वीकार कर चुका है।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments