Home » Yamunotri Dham: 22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट, इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा-अर्चना
उत्तराखंड

Yamunotri Dham: 22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट, इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा-अर्चना

अप्रैल के महीने में चार धाम यात्रा शुरु होने जा रही है ,जिसे लेकर लाखों भक्तो ने ऑनलाइन बुकिंग करा ली है,इसी के साथ उत्तराखंड सरकार भी चार धाम को लेकर काफी तैयारियों में जुटी हुई है। वही बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर दोपहर 12 बजकर 41मिनट पर कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आज मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित शीतकालीन यमुना मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का विधिवत ढंग से शुभ मुहूर्त निकाला गया।

पुरुषोत्तम उनियाल, सुरेश उनियाल का कहना है की 22 अप्रैल को कपाट उदघाटन की तैयारियों के साथ ही यमुना के मायके खरशालीगांव में में भी मां यमुना की विदाई की तैयारियां शुरू की गयी है।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments