Home » उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम करवट, इन जिलों में अलर्ट जारी
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम करवट, इन जिलों में अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड में कुछ दिन पहले जमकर बारिश हुई, लेकिन यहा बारिश  एक बार फिर मुसीबत बढ़ा सकती है। बता दे कि राजधानी देहरादून में आज सुबह की शुरुवात हल्की धूप के साथ हुई। वहीं मंगलवार देर रात से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

क्या बोले मौसम विज्ञान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा।

इन ज़िलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आ प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments