Home » उत्तराखंड: जल्द शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग, बॉलीवुड सितारे भी आएंगे नज़र
उत्तराखंड

उत्तराखंड: जल्द शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग, बॉलीवुड सितारे भी आएंगे नज़र

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू)की माने तो जून के पहले सप्ताह में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के दूसरे संस्करण का आयोजन होने जाएगा ।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। दून में आईपीएल के जैसा महाकुंभ क्रिकेट का आयोजन शुरू होने जा रहा है। Cricket Association of Uttarakhand (CAU) द्वारा जून के प्रथम सप्ताह में Uttarakhand Premier League (UPL) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि “उत्तराखंड प्रीमियर लीग” का पहला संस्करण जून 22 से 30, 2023 में राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर (देहरादून) में खेला गया था जिसमें 6 टीमों ने प्रतिभाग किया था।

 

सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि बीते वर्ष आयोजित हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन सामान्य प्रक्रिया के साथ किया गया था। लेकिन इस वर्ष “उत्तराखंड प्रीमियर लीग” को आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। बीसीसीआइ से इसकी अनुमति भी मिल गई है। जिसमें फ्रेंचाइजी बोली लगाकर खिलाड़ियों का चयन करके टीमें बनाएंगी। विजेता व उप विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments