Home » दुखद:उत्तराखंड ने खोया एक और वीर सपूत
उत्तराखंड

दुखद:उत्तराखंड ने खोया एक और वीर सपूत

उत्तराखंड को देवभूमि के साथ साथ वीरों की भूमि भी बोला गया है, ये बात सच है की यहां हर घर से सेना का जवान देश की रक्षा करता है,और अपने आप को भारत मां को न्योछावर कर देते है,वही उत्तराखंड ने एक बार फिर अपने प्रदेश का लाल खो दिया है, आप को बता दे की वीरभूमि के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के उडियार गांव निवासी आईटीबीपी जवान संतोष सिंह महरा शहीद हो गए है,जानकारी के मुताबिक वह 31 दिसबर को असोम में वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे।जिसके बाद उनका इलाज मोहनबाड़ी असोम में चल रहा था। 9वीं बटालियन आईटीबीपी में तैनात संतोष सिंह  31 दिसंबर को वह वाहन से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक हुई वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चार जनवरी की सुबह इलाज के दौरान वह शहीद हो गया। जवान की पार्थिव देह आज शुक्रवार (6 जनवरी ) को लाया जाएगा, जवान के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक फकीर राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, सहित अनेकों जन प्रतिनिधियों ने देवभूमि के इस वीर लाडले के निधन पर  दुख प्रकट किया है।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments