Home » गंग नहर से माँ बेटे का शव मिलने से मचा हड़कंप
उत्तराखंड

गंग नहर से माँ बेटे का शव मिलने से मचा हड़कंप

रूड़की में गंग नहर में मां और बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। शवों की पहचान कर ली गई है।

रूड़की में  बुधवार को लोगों ने दो शव बहते हुए देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और मोनू जलवीर मौके पर पहुंचे। मोनू जलवीर ने आसफ़ नगर झाल से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। शवों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मां और बेटे दोनों उत्तरप्रदेश के बिजनौर से पिरान कलियर आए हुए थे। बेटा काफी दिनों से बीमार चल रहा था जिसके चलते उसकी मां भी मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से वो पिरान कलियर क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद आज उन दोनों की लाश गंग नहर से मिली है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments