Home » शहीदों के परिजनों को 60 लाख रुपए देगी सरकार
उत्तराखंड

शहीदों के परिजनों को 60 लाख रुपए देगी सरकार

सैनिक आश्रितों की लंबे समय से चल रही मांगों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन से प्रदेश और सैन्य हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब शहीदों के परिजनों को मिलने वाली धनराशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही शहीदों के परिवारों को अतिरिक्त 10 लाख रुपये सैनिक पुनर्वास संस्था के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। साथ ही भूतपूर्व सैनिक की मृत्यु पर सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

गणेश जोशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि वे फौज का सिपाही न होते तो शायद विधायक और मंत्री बनने का अवसर भी नहीं मिलता। एक सैनिक के रूप में वे सैनिकों की समस्याओं को बखूबी समझते हैं और जब भी सैनिकों के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वे अपने परिवार के बीच हैं। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान और आभार के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों की सेवा और उनके प्रति सम्मान को और भी बढ़ावा मिलेगा।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments