Home » बारिश के चलते उफान पर सुसुआ नदी, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा
उत्तराखंड

बारिश के चलते उफान पर सुसुआ नदी, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा

उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर थम गया था। लेकिन रविवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश हुई है। जिस कारण नदी-नाले और गधेरे उफान पर हैं। देहरादून में भी रविवार रात जमकर बारिश हुई। भारी बारिश के चलते सुसुआ नदी उफान पर है और कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमानी आफत बरस रही है तो वहीं डोईवाला में देर रात की मूसलाधार बारिश के बाद सुसुआ नदी उफान पर आ गई है।सुसवा नदी के उफान पर आने के कारण नदी के किनारे के तटबंध टूट गए हैं। इसके साथ ही सिचाईं नहर भी छतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांव पर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। जिस कारण वो डरे हुए हैं। बता दें कि देहरादून में रविवार देर रात से रूक-रूक कर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments