Home » जल्द मिलेगी गर्मी से राहत,राज्य में बदलने वाला है मौसम का मिजाज
उत्तराखंड

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत,राज्य में बदलने वाला है मौसम का मिजाज

राज्य में इन दिनों चटख धूप खिल रही है। जिस कारण पारा चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ रही है। कई इलाकों में गर्मी ने सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक आद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि के आसार हैं। लेकिन मंगलवार से प्रदेश में मौसम बदलेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments