Home » रुद्रप्रयाग की बेटी बनी आईएएस, कठिन परिस्थितियों के बाद पाई कामयाबी
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग की बेटी बनी आईएएस, कठिन परिस्थितियों के बाद पाई कामयाबी

रुद्रप्रयाग जिले के पश्चिम भरदार की बेटी कंचन डिमरी का आईएएस में चयन हो गया है। उनकी कामयाबी पर न केवल स्वीली गांव बल्कि रुद्रप्रयाग जनपद सहित प्रदेश में खुशी की लहर छा गई है। कंचन बहुत ही सामान्य परिवार में पली बढ़ी और उन्होंने स्वयं के संसाधनों से इस सफलता को हासिल किया है। रुद्रप्रयाग जनपद की कंचन डिमरी मुख्यालय से सटे गांव स्वीली की रहने वाली है। स्वर्गीय घनानंद डिमरी की सुपौत्री एवं देवी प्रसाद डिमरी की पुत्री कंचन डिमरी के आईएएस में चयन होने से सम्पूर्ण परिवार में खुशी का माहौल है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षो से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। इस बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कंचन ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि मन में दृढ़ संकल्प था कि वह अपने लक्ष्य को पाने में जरूर कामयाब होंगी

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments