Home » यहां पति ने गला घोंटकर गर्भवती पत्नी को मार डाला, कुछ महीने पहले हुई थी शादी
उत्तराखंड

यहां पति ने गला घोंटकर गर्भवती पत्नी को मार डाला, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

राजधानी देहरादून से एक अचंभित करने वाली खबर आ रही है। यहाँ पर एक पति ने दहेज़ के मामले में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रतिभा शर्मा की शादी 12 फ़रवरी 2024 को प्रेम नगर थाना क्षेत्र मिट्ठी बेरी निवासी दीपक शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा से हुई थी।

दीपक एक सिक्योरिटी गॉर्डकी नौकरी करता है उस पर युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह शादी के बाद से ही दहेज़ के लिए उसे परेशान करता रहता था। रविवार दो दोनों बीच झगड़ा होने पर दीपक ने प्रतिभा का गाला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसे लेकर हॉस्पिटल भी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि प्रतिभा डेढ़ महीने की गर्भवती थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को देखते हुए डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महिला के पति ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments