Home » हैवानियत: उत्तराखंड में नर्स का सिर फोड़ा फिर किया दुष्कर्म, दर्दनाक मौत
उत्तराखंड

हैवानियत: उत्तराखंड में नर्स का सिर फोड़ा फिर किया दुष्कर्म, दर्दनाक मौत

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद उत्तराखंड में भी एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की सीमा पर तस्लीम जहां नामक नर्स को पहले मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने स्कार्फ से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पत्थर से चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता के रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

खाली प्लॉट में मिली क्षत-विक्षत लाश

एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 33 वर्षीय नर्स तस्लीम जहां रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में काम करती थीं 30 जुलाई की रात से गायब थीं। वह ड्यूटी के बाद अपने किराये के मकान वसुंधरा अपार्टमेंट नहीं पहुंची थीं। उनकी बहन की शिकायत पर पुलिस ने 31 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। बीते गुरुवार को डिबडिबा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से तस्लीम जहां की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई थी।

राजस्थान से गिरफ्तार हुआ हैवान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया जो तस्लीम के साथ आखिरी बार दिखाई दिया था।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments