Home » नहीं रुक रही जंगलों में लगी आग, 24 घंटे में 68 वनाग्नि की घटनाएं आईं सामने
उत्तराखंड

नहीं रुक रही जंगलों में लगी आग, 24 घंटे में 68 वनाग्नि की घटनाएं आईं सामने

उत्तराखंड में जंगल की आग कम होने का नाम नहीं ले रही है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। बीते 24 घंटे में 68 वनाग्नि की घटनाएं सामने आईं। मंगलवार को सामने आई आग की घटनाओं में गढ़वाल से ज्यादा मामले सामने आएं हैं। बीते दिनों के मुकाबले मंगलवार को कुमाऊं में कम आग की घटनाएं सामने आईं हैं

तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। मंगलवार को भी प्रदेश के जंगल धधकते रहे। बीते 24 घंटे में 68 घटनाएं सामने आईं। जिसमें से 17 घटनाएं कुमाऊं की तो 44 घटनाएं गढ़वाल मंडल की हैं। इसके साथ ही सात स्थानों पर वन्य जीव क्षेत्र में भी आग लगी।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments