Home » रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण
उत्तराखंड राजनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण

देहरादून:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 7वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर देहरादून के शौर्य स्थल युद्ध स्मारक पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है की जब भी इस देश को जरूरत पड़ी है, उत्तराखंड के वीरों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया हैं। जब मैं आप जैसे देश के वीरों के बीच पहुंचता हूं तो मेरा शीश श्रद्धा से झुक जाता है। आपकी वीरता और बलिदान के दृश्य मेरी आंखों के सामने चमकते रहते हैं। उन्होने कहा की आपने हमारे देश की सीमाओं की रक्षा की है और इसकी एकता और अखंडता को बनाए रखा है। साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा की भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए रक्षा मंत्रालय में एक समर्पित विभाग है। आप हमारे देश की संपत्ति हैं। पेंशन, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं जो देश आपको देता है, आपके प्रति सम्मान दिखाने के छोटे तरीके हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज सशस्त्र बलों को पहले की तरह सर्दियों के कपड़े जैसी सभी आवश्यक चीजें प्रदान की जाती हैं, उनका कल्याण पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रमुख प्राथमिकता है। पहले हमारे सशस्त्र बलों को हमारे दुश्मनों पर जवाबी हमला करने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन अब वे निर्णय लेने और संचालन करने के लिए स्वतंत्र हैं। साथ ही  धामी ने कहा की सशस्त्र बलों ने हमारे देश के सम्मान, गौरव और प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण रखा है।उन्होंने हमेशा से ही हमारे दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। उनकी वजह से अब कोई भारत से भिड़ने की हिम्मत नहीं करता।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments