Home » 10वीं-12वीं और विवि परीक्षाओं में लागू नहीं होगा नकलरोधी कानून :सीएम धामी
उत्तराखंड

10वीं-12वीं और विवि परीक्षाओं में लागू नहीं होगा नकलरोधी कानून :सीएम धामी

उत्तराखंड में आए दिन पेपर लीक के मामले सामने आ रहे थे।जिसके बाद साशन परशान ने राज्य में हो रहे पेपर में नकल विरोधी कानून लागू किया,वही अब यहां कानून 10वीं, 12वीं और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में लागू नहीं होगा। विधि विभाग ने यह सिफारिश की थी जिसे सरकार ने मानने से इन्कार कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है की उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 कानून केवल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से होने वाली सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर लागू होगा।

धामी ने कहा कि विधि विभाग ने जो सिफारिश की थी वह सरकार ने नहीं मानी। बोर्ड और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं पर यह कानून लागू नहीं होगा। इन परीक्षाओं में मौजूद नियम ही लागू रहेंगे।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments