Home » उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

आज फिर करवट बदलेगा मौसम

गढ़वाल के साथ-साथ कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है, हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रह सकता है। कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है।

पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा पर जाने वाले लोग सावधान

मौसम विभाग ने देहरादून और अल्मोड़ा जनपद के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस तरह आज पांच जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां मौसम में आए बदलाव का असर बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा पर जाने वाले लोग सावधान रहें।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments