Home » Budget Session 2024: Uttarakhand का बजट सदन में पेश, वित्तमंत्री Premchand Aggarwal ने किया पेश |
उत्तराखंड

Budget Session 2024: Uttarakhand का बजट सदन में पेश, वित्तमंत्री Premchand Aggarwal ने किया पेश |

धामी सरकार ने सदन के पटल पर बजट रख दिया है। वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सदन में बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में विकास की संभावनाओं का नियंत्रित दोहन करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का रोडमैप तैयार किया है।

प्रदेश में सीमांत जिले में स्थित गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना चलाई जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड डबल इंजन की सरकार में विकास के पथ पर सरपट दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 48 सालों से लटके जमरानी बांध का कार्य इस वित्तीय वर्ष से शुरू होगा।

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का पांचवा धाम शौर्य स्थल बनकर लगभग तैयार हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लखवाड़ परियोजना का काम जारी है। रूद्रप्रयाग में सुंरग बनाने के लिए 248 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments