Home » केदारनाथ यात्रा शुरु होने से पहले बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आया अधिकारी, मौके पर मौत
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा शुरु होने से पहले बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आया अधिकारी, मौके पर मौत

केदारनाथ धाम में दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर उत्तराखंड सिविल एविएशन (यूकाडा) के फाइनेंशियल कंट्रोलर अमित सैनी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे, और हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। रुद्रप्रयाग एसपी ने हादसे की पुष्टि की है।

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड के निरीक्षण के लिए गए थे, जैसे ही वह हेलीकॉप्टर से उतरे तुरंत हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।आप को बता दे की केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments