Home » UKPSC: आज से 16 केंद्रों पर होगी PCS मुख्य परीक्षा,धारा 144 लागू, पुलिस विभाग सर्तक
उत्तराखंड

UKPSC: आज से 16 केंद्रों पर होगी PCS मुख्य परीक्षा,धारा 144 लागू, पुलिस विभाग सर्तक

उत्तराखंड में आज यानी २३ फरवरी से लोक सेवा आयोग में 16 केंद्रों पर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सख्त चेकिंग से होकर परीक्षा देने जाएंगे
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत काकहना है कि परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होने दा रहे है। वही हरिद्वार में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1716 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। देहरादून में सात केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा होगी, जिसमें 2213 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उधर हल्द्वानी में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1707 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वह समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।ताकी उनकी चेंकिग अच्छे से हो समय बर्बाद न हो।
परीक्षा को देखते हुए पुलिस विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर रहने को तैयार है,बता दें कि पीसीएस मुख्य परीक्षा 23-26 फरवरी के बीच होगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका दिया जा रहा है।

https://youtube.com/shorts/1g8CrFPiuuY?feature=share

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments