Home » रानीखेत में हुआ बड़ा हादसा, आंधी के कारण गिरे पेड़ के नीचे दबने से एक की मौत, नौ घायल
उत्तराखंड

रानीखेत में हुआ बड़ा हादसा, आंधी के कारण गिरे पेड़ के नीचे दबने से एक की मौत, नौ घायल

रानीखेत में शनिवार दोपहर में तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से एक व्यापारी की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रानीखेत के कालू सैय्यद बाबा के उर्स समारोह में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। आंधी के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक संजू देवल फड़ व्यापारी था जो कि रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments