Home » पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार, मैदान में बढ़ेगी गर्मी
उत्तराखंड

पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार, मैदान में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड के हर दिन मौसम रंग बदल रहा है ,कभी धूप कभी छाया,कभी शरद तोंकभी गर्म ,जिससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।अब उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार है।

देवभूमि में आज मौसम फिर करवट ले सकता है।मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि दून सहित अन्य मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह की माने तो ने सभी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। उधर, पिथौरागढ़ में हल्के बादल छाए हैं।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments