Home » यमुनोत्री तक पहुंचने में नही चढ़नी होगी चढ़ाई, रोपवे निर्माण के लिए हुआ अनुबंध
उत्तराखंड

यमुनोत्री तक पहुंचने में नही चढ़नी होगी चढ़ाई, रोपवे निर्माण के लिए हुआ अनुबंध

अब उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम जाना आसान होगा, यमुनोत्री धाम के लिए 3.38 किमी लंबे रोपवे का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
राेपवे बनने से एक घंटे में 500 लोग यमुनोत्री धाम पहुंच पाएंगे । बृहस्पतिवार यानी २३ फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रोपवे निर्माण के लिए एसआरएम इंजीनियरिंग इंडस्ट्री लिमिटेड के साथ एमओयू किया जाएगा। इस रोपवे पर करीब 167 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
प्रस्तावित खरसाली से यमुनोत्री राेपवे के निर्माण का रास्ता साफ किया गया है। रोपवे निर्माण के लिए वन मंत्रालय से क्लीयरेंस पहले ही मिल चुका है। रोपवे का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। इसकी क्षमता एक घंटे में 500 यात्रियों की होगी। रोपवे के बनने से यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को छह किलोमीटर की चढ़ाई नही चढ़नी होगी।

https://youtube.com/shorts/po7KxpbkvQI?feature=share

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments