Home » Dehradun Crime News :यहां घायल हालत में पड़ी मिली महिला, सिर से निकली गोली, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड

Dehradun Crime News :यहां घायल हालत में पड़ी मिली महिला, सिर से निकली गोली, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी देहरादून से हैरान करने वाली खबर आ रही है। जहां रायपुर थानो रोड में बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बुरी तरह से घायल पाई गई। महिला के सिर पर कई चोट के निशान थे। वही आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

महिला के सिर पर चोट के निशान

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस की माने तो घायल महिला बेहोशी की हालत में मिली। जिसके सिर पर चोट के निशान थे। महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान तानिया पुत्री हेमराज चौहान निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई।

महिला की बहन बोली शादि के बाद नहीं होता था संपर्क

इसी कड़ी में तानिया की छोटी बहन काव्या ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2020 में शुभम प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा से हुई थी। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। काव्या ने बताया कि उसकी बहन का शादी के बाद से हम लोगों से काम ही संपर्क होता था।

ससुर और भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद

काव्या ने बताया की वह शादी के बाद 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। उसने बताया उसकी तानिया से आखिरी बार फोन पर करीब दो महीने पहले बात हुई थी। तानिया ने उसे बताया था कि उसके ससुर व उसके भाइयों के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है।

महिला के सिर से निकली बुलेट

मिली जानकारी के अनुसार अभी फिलहाल महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकिसकों की माने तो महिला के सिर से बुलेट निकली है। अभी महिला पुलिस को कुछ भी बताने की हालत में नहीं है।वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments