लोहाघाट थाना क्षेत्र के मानेश्वर मे राष्ट्रीय राजमार्ग से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मझेडा के खेतीगाड़ में घने जंगलों के बीच एक अज्ञात नर कंकाल मिला है। जो की पांच से छह महीने पुराना बताया जा रहा है। वही नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ग्राम प्रधान की सूचना पर लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। कंकाल 5 से 6 महीना पुराना लग रहा है।
एसएचओ की माने तो कंकाल कपड़ों के आधार पर पुरुष का लग रहा है। उन्होंने कहा नर कंकाल को मोर्चरी लोहाघाट भेज दिया गया है। जल्द ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
Add Comment