Home » देहरादून की स्नेह राणा ने रचा इतिहास, टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाली पहली भारतीय स्पिनर बनी
उत्तराखंड

देहरादून की स्नेह राणा ने रचा इतिहास, टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाली पहली भारतीय स्पिनर बनी

भारत ने टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की जिससे पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ महिला क्रिकेट टीम ने भी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर जीत दर्ज की है। बीते 1 जुलाई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच का समापन हुआ जिसमें भारत की महिला टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने 603 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है और एक नया विश्व रिकॉर्ड भी सेट किया है। इस मैच में भारत ने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के ऑलराउंड प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

इस मैच में दून की स्नेहा राणा ने पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट लिए और दूसरी पारी में भी उन्होंने दो विकेट हासिल किए। दोनों परियों में 10 विकेट लेकर उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाई

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments