Home » ऐसा क्या हुआ कि AIIMS की चौथी मंजिल पर गाड़ी लेकर घुसी पुलिस,जाने पूरा मामला
उत्तराखंड

ऐसा क्या हुआ कि AIIMS की चौथी मंजिल पर गाड़ी लेकर घुसी पुलिस,जाने पूरा मामला

एम्स ऋषिकेश में बुधवार शाम कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल पुलिस अपने वाहन के साथ अचानक चौथी मंजिल के वार्ड में घुस गई। अचानक वाहन आने से वहां मौजूद मरीजों में हड़कंप मच गया। मरीजों के बेड के बीचों-बीच से पुलिस ने अपना वाहन निकाला।

ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में बीते रोज घटी घटना से हर कोई हैरान है कि कैसे पुलिस अचानक गाड़ी लेकर चौथी मंजिल के वार्ड में घुस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिसके बाद अब इस मामले का संज्ञान एसएसपी ने ले लिया है।

जांच के लिए SSP पहुंचे ऋषिकेश

वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद एसएसपी खुद मामले की जांच के लिए देहरादून से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल पहुंचे हैं। एसएसपी डायरेक्टर एम्स और सुरक्षा प्रभारी के साथ इस मामले में बैठक कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने घटनाक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

आपको बता दें कि बीते दिनों एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर ने ऑपरेशन के दौरान महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद से जेआर व एसआर आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके सामने से ले जाने की मांग की और इसके लिए प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस देर शाम डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस इसी आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments