Home » ऋषिकेश में हुआ बड़ा धमाका, मौके पर मचा हड़कंप
उत्तराखंड

ऋषिकेश में हुआ बड़ा धमाका, मौके पर मचा हड़कंप

एम्स ऋषिकेश के समीप स्थित शिवाजी नगर क्षेत्र की आबादी शनिवार की सुबह तेज धमाकों से दहल उठी। इस दौरान सभी लोग घर से बाहर निकल आए। यहां गली नंबर 18 ए में बने एक गौ आश्रम मैं गैस सिलेंडर फटने से भयंकर अग्नि कांड हो गया। भीषण आग से अंदर बंधे तीन गोवंशी जल गए। गौ आश्रम में करीब 12 लोग मौजूद थे। किसी तरह सभी ने भाग करके अपनी जान बचाई। हादसे में एक साध्वी झुलस गई है। वहीं फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि यहां सुबह-सुबह रसोई में कुछ बनाया जा रहा था। भूसे का ढेर भी यहां काफी मात्रा में लगा हुआ है, जिसमें आग लगी। हरिद्वार से एक साध्वी अपने माता-पिता को लेकर यहां आई थी उसे एम्स में जाना था, वह भी आग से झुलस गई है। पुलिस के अनुसार यहां पर करीब 12 लोग रात में ठहरे हुए थे। मौके पर पहुंचे एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया हैं, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments