उत्तराखंड

Uttarakhand: बढ़ता ही जा रहा आग का कहर, कुमाऊं में आग से मचा हाहाकार

उत्तराखंड में जंगल की आग का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 68 जगह जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई। अब तक वनाग्नि के कारण उत्तराखंड के 1316 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। आग के काबू में ना आने का कारण अब सीएम धामी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

प्रदेश में कुमाऊं मंडल में आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आई हैं। अब तक प्रदेश में 998 जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 1316.12 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया है। अब तक सबसे ज्यादा कुमाऊं में सामने आई हैं। कुमाऊं में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं पिथौरागढ़ जिले से सामने आई हैं।

Recent Comments