Home » उत्तराखंड में नहीं थम रही आग की लपटें, 24 घंटे में 47 जगह धधके जंगल
उत्तराखंड

उत्तराखंड में नहीं थम रही आग की लपटें, 24 घंटे में 47 जगह धधके जंगल

इन दिनों उत्तराखंड के जंगल जल रहे है। इसी बीच बीते 24 घंटे में गढ़वाल से कुमाऊं तक 47 जगह जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई। जबकि अब तक आग लगाने वाले 227 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

बात करें बीते 24 घंटे की तो कुमाऊं में आग लगने की सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में दो, सिविल सोयम वन प्रभाग में तीन, चंपावत वन प्रभाग में दो, पिथौरागढ़ वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में पांच, तराई पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग में एक, रामनगर वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में एक और कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से आग की एक घटना सामने आई है। वहीं गढ़वाल मंडल में लैंसडौन भूमि संरक्षण वन प्रभाग में एक आग लगने की घटना सामने आई।जंगलों की आग को लेकर सरकार बेहद ही गंभीर है। सरकार ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक प्रदेश में आग लगाने वाले 227 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से 39 लोग नामजद हैं और 188 अज्ञात लोग हैं।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments