Home » उत्तराखंड: शादी से लौटते युवक पर गुलदार का हमला, झाड़ियों में मिला बिना सिर-पैर का शव
उत्तराखंड

उत्तराखंड: शादी से लौटते युवक पर गुलदार का हमला, झाड़ियों में मिला बिना सिर-पैर का शव

उत्तराखण्ड में लगातार गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। वही इसी बीच कल अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी में स्थित नौखू गांव के एक युवक का शव गांव से लगभग एक किमी दूर झाड़ियों के बीच मिला है, शव का सिर और एक पैर गायब है। गांव के लोगों का कहना है कि युवक को गुलदार ने अपना निवाला बनाया होगा। हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या का भी शक कर रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी इसे स्पष्ट नहीं कर पा रही है, युवक पिछले तीन दिनों से लापता था।

शादी से लौटकर आ रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र बीरेंद्र सिंह गांव में अकेला रहता था और सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। शादी से लगभग वह आठ बजे वह घर के लिए निकला, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार को जब वह अपने घर पर नहीं दिखा तो ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी पर फिर भी उसका पता नहीं चला, फिर उन्होंने परिजनों को लापता होने की जानकारी दी।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments