Home » एक बार फिर चर्चा में हरीश रावत , सोशल मीडिया के द्वारा मांगा भाजपा के राज्य नेतृत्व से जवाब
उत्तराखंड

एक बार फिर चर्चा में हरीश रावत , सोशल मीडिया के द्वारा मांगा भाजपा के राज्य नेतृत्व से जवाब

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत अक्सर चर्चा में नज़र आते है ,वही हाल में रावत ने सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। इस पोस्ट के जरिए हरीश रावत ने कुछ सवाल किए हैं और राज्य सरकार से इस पर जवाब मांगा है। उनका कहना है कि भाजपा के राज्य नेतृत्व को इन सवालों पर जवाब देना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह एक अजीब प्रकार का भ्रष्टाचार है। मंडी परिषद के कामों में अंधा बाटे रेवड़ी अपनों को भर-भर दे और जो काम टेंडर के भी हैं, उन कामों को भी इस तरीके से मैनिपुलेट किया जा रहा है ताकि जो हकदार है उसको न मिले।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments