Home » Uttarakhand: दूल्हे का घर आग से हुआ खाक, ये है कारण
उत्तराखंड

Uttarakhand: दूल्हे का घर आग से हुआ खाक, ये है कारण

रामनगर में एक शादी के परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। शादी के दिन ही तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया। मालधनचौड़ के कुंभगडार क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां पल भर में गम में बदला गई। बरात लेकर गए दूल्हे के घर में अचानक आग लग गई। जिससे पूरा घर व सात कच्ची गोशाला तथा शादी का टेंट आदि सामान जलकर राख हो गया। परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

मालधनचौड़ गांव में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत कुंभगडार खत्ता में वन गूजर मो. बसीर व उनके पुत्र सुलेमान एवं भांजे तसलीम के कच्चे घर एक दूसरे से चिपककर बने हैं। गुरुवार को बसीर के दूसरे पुत्र अब्दुल सत्तार का विवाह था। इस दौरान बसीर व उसके परिवार के सभी लोग बारात लेकर रामनगर के नई बस्ती 16 नंबर में गुलाब रसूल के घर गए थे और घर में कुछ ही लोग रुके थे।

झोपडी में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे अचानक बसीर की झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग तीन झोपड़ियों तक पहुँच गई। लोगों ने आनन-फानन में जो सामन हाथ लगा उसे बाहर निकाला।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments