Home » यहां हुआ बड़ा हादसा , वोट डालने जा रहे व्यक्ति की मौत , जाने वजह
उत्तराखंड

यहां हुआ बड़ा हादसा , वोट डालने जा रहे व्यक्ति की मौत , जाने वजह

नैनीताल के भवाली से  खबर सामने आ रही जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बता दें कि हादसे में कार में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर का है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे होता देख स्थानीय लोग घायल को अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी लेकर पहुंचे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार व्यक्ति की पहचान डॉ. गौरव कांडपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी थे। डॉ गौरव मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments