Home » Election 2024 : 11 बजे तक प्रदेश में हुई 23.5 फीसदी वोटिंग
उत्तराखंड

Election 2024 : 11 बजे तक प्रदेश में हुई 23.5 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के लिए आज उत्तराखंड में मतदान हो रहा है। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर आज ही मतदान हो रहा है। जिसके लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कहीं महिलाएं पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंच रही हैं तो कहीं पर दुल्हन अपनी विदाई से पहले मतदान के लिए पहुंची।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने अब तक के मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 बजे तक प्रदेश में 24.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि साल 2019 के लोकभा चुनाव में 11 बजे तक 23.5 मतदान हुआ था जो कि इस बार के मतदान से कम है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments