Home » त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर हमला, उमेश कुमार और समर्थकों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड

त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर हमला, उमेश कुमार और समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

कल हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भगवानपुर में हरिद्वार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के द्वारा रोड शो निकाला गया। इस दौरान हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला वहां से निकल रहा था इस बीच उमेश कुमार के समर्थकों ने त्रिवेंद्र सिंह के काफिले की गाड़ियों पर पर्चे फेंके और नारेबाजी करते हुए उनके सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर के द्वारा मेडिकल करावा कर भगवानपुर थाना में शिकायती पत्र दिया गया है। आगे विडियो भी देखिये…

भाजपा प्रत्याशी के कार चालक गौरव और सुरक्षाकर्मी अरुण कुमार तथा तथा समर्थक दिनेश केमवाल ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने उमेश कुमार के नाम पर और 200 गाड़ियों में सवार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एसी, एसटी, बलवा, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments