Home » कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, लालकुआँ में कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, लालकुआँ में कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, पहले नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उसके बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत और वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन कबडवाल के बाद अब महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है।

महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत द्वारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजे गए त्यागपत्र में कहा है कि वह महिला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments