Home » बीजेपी में शामिल हो सकती हैं अनुकृति, हरक बोले..
उत्तराखंड

बीजेपी में शामिल हो सकती हैं अनुकृति, हरक बोले..

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रबहू अनुकृति गुसाईं रावत ने कल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अनुकृति भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकती हैं।

कांग्रेस को लगा जटका

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को हर दिन एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब तक कई दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं। कल एक बड़ी खबर अनुकृति गुसाईं को लेकर आई थी। कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने 16-03-2024 को व्यग्तिगत कारणों के चलते अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

बीजेपी जॉइन कर सकती अनुकृति

अब अनुकृति गुसाईं के बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चाएं चल रही है, हालांकि इस पर अभी किसी भी नेता का कोई भी बयान नहीं आया है। हरक सिंह रावत के लिए लोक सभा चुनाव 2024 कुछ अच्छा नहीं रहा है, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक की करीबी माने जाने वाली पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग लक्ष्मी राणा पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। अब कुछ क्षेत्रीय समाचार पत्रों में अनुकृति के भाजपा में शामिल होने की ख़बरें हैं।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments