Home » BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, हरिद्वार से त्रिवेंद्र रावत को दिया टिकट
उत्तराखंड

BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, हरिद्वार से त्रिवेंद्र रावत को दिया टिकट

बड़ी खबर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को मिला हरिद्वार से लोकसभा टिकट

पूर्व सीएम रावत ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट के द्वारा इसकी जानकारी दी

क्या बोले त्रिवेंद्र रावत

रावत ने अपने पोस्ट में लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजनरी नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का सपना अवश्य साकार होगा। इस संकल्प रूपी सेतु के निर्माण के लिए पार्टी ने एक गिलहरी की भूमिका में मुझे चुना है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 400 पार के संकल्प को #ModiKaParivar मिलकर सिद्धि तक पहुंचाएगा।

मां गंगा के द्वार हरिद्वार से मेरा आत्मीय नाता रहा है। इसी लोकसभा के डोईवाला विधानसभा की जनता ने मुझे विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुँचाया। उनका प्यार सदा मेरे साथ रहा है और मैंने भी उनके भरोसे को कभी भी टूटने नहीं दिया और
पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ वर्षों तक एक जनसेवक की भांति अपने कर्तव्यों का पालन किया ताकि कभी भी मेरे कारण उन्हें सिर न झुकाना पड़े।

आज पार्टी ने मुझे अपने इसी परिवार से जोड़ते हुए हरिद्वार लोकसभा की सेवा करने के लिए आगे किया है। जिसके लिए में आदरणीय प्रधानमंत्री जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी व गृह मंत्री श्री Amit Shah जी का आभार प्रकट करता हूँ।

निश्चित रूप से अपने शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूर्व की भांति मैं पुरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ अपनी जनता जनार्दन की सेवा करूंगा।

जय मां गंगे!

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments