Home » धामी सरकार ने दी किसानों को बड़ी सौगात , जाने आप किसानों को क्या मिलेगा लाभ
उत्तराखंड

धामी सरकार ने दी किसानों को बड़ी सौगात , जाने आप किसानों को क्या मिलेगा लाभ

उत्तराखंड में राज्य सरकार किसानों को बड़ी सौग़ात देने जा रही है  उत्तराखंड के किसानों को अब खेती करने के लिए पानी फ्री मिलेगा।पूरी खबर पढ़े

किसानों को मिलेगा फ्री पानी

मिली जानकारी के अनुसार सरकार नहरों से खेतों की सिंचाई के लिए पानी मुफ्त में देगी। इससे पहले उत्तराखंड के किसानों को नहरों से खेतों की सिचांई के पानी के लिए एक कर देना होता था।

धामी ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में आपासी (सिंचाई कर) बंद करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इससे पहले यूपी की योगी सरकार ने किसानों की नहरों से सिंचित भूमि पर ये कर ख़त्म किया था।

3.13 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में पानी की सुविधा

उत्तराखंड सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष जेपी सिंह ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड के किसानों को कृषि भूमि पर सिंचाई के लिए पानी बिना टैक्स के उपलब्ध हो सकेगा। अब उत्तराखंड के 3.13 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में पानी की सुविधा अब मुफ्त होगी।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments