Home » हे भगवान! हरिद्वार स्नान के लिए आए और बच्चों को छोड़ चल दिए… दो परिवारों को अपने ही मासूमों पर नहीं आया तरस
उत्तराखंड

हे भगवान! हरिद्वार स्नान के लिए आए और बच्चों को छोड़ चल दिए… दो परिवारों को अपने ही मासूमों पर नहीं आया तरस

हरिद्वार से एक अजीबो ग़रीब मामला सामने आया है , जहां कांवड़ के दौरान जल भरने आए दो परिवारों ने अपने बच्चों को धर्मनगरी में ही छोड़ दिया।और वहाँ से चल पड़े

अपने बच्चों को हरिद्वार में छोड़ गया पिता

बता दें कि पिता ने अपनी पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ चले जाने के कारण अपने तीन बच्चों को धर्मशाला में छोड़ दिया। धर्मशाला के प्रबंधक ने उन्हें कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया।

ये है पूरा मामला

महाशिवरात्रि पर कांवड़ मेले में देशभर से लोग जल भरने और स्नान के लिए आते हैं। भारी भीड़ के बीच कई अपनों से बिछड़े तो उन्होंने खोया पाया केंद्र से अपनों की तलाश कर ली।

इसी बीच दो दंपतियों के बच्चों से बिछड़ने की बात सामने आई। इनमें एक युवक बुलंदशहर सिकंदराबाद से अपने तीन बच्चों के साथ धर्मनगरी पहुंचा। इनमें एक बेटी दस वर्ष, बेटा नौ वर्ष और दूसरी बेटी 8 वर्ष की थी

वहीं, हरकी पैड़ी गंगा घाट पर बिहार निवासी दंपती दो वर्ष के बच्चे लेकर मुंडन कराने आए। इसी बीच बच्चा गुम हो गया। श्रमिक परिवार बच्चे के लापता होने के बाद चुपचाप रेलवे स्टेशन चला गया। लेकिन फिर से तलाश किया तो हरकी पैड़ी निवासी कालू वर्मा ने बच्चे को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। यहां से दंपती बच्चे को अपने साथ ले गए।

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments