Home » आखिर क्यों भड़क उठे सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ? जो देने लगे गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी , जाने पूरा मामला
उत्तराखंड

आखिर क्यों भड़क उठे सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ? जो देने लगे गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी , जाने पूरा मामला

राजधानी देहरादून में नगर निगम दफ्तर आकर सीनियर क्लर्क पवन थापा और अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने पर सल्ट विधायक महेश सिंह जीना पर FIR दर्ज की गई है

https://divaydrishti.com/who-first-brought-basmati-rice-to-dehradun-know-its-history-is-very-interesting/

विधायक महेश सिंह जीना पर FIR दर्ज

05 मार्च को शाम के साड़े तीन बजे सल्ट विधायक महेश सिंह जीना चार लोगों के साथ नगर निगम पंहुचे और वरिष्ठ लिपिक पवन थापा के साथ ही निगम में तैनात अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौच करने लगे, यहां तक कि सल्ट विधायक ने इन कर्मचारियों को जान से मारने तक की की धमकी दे डाली।

https://youtu.be/VIIiQ44nPAw?si=NtF_pPVj8jE7MZKk

गाली-गलौच करने लगे विधायक

इसके बाद जब प्रकरण की सूचना नगर आयुक्त देहरादून को दी गई, तो विधायक नगर आयुक्त के सामने ही गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद महेश जीना पर देर रात FIR दर्ज कर दी गयी। सल्ट विधायक ले खिलाफ FIR में धारा 147, 186, 504 और 506 लगायी गयी हैं।

विधायक ने जान से मारने की धमकी भी दी

मीडिया में खबर आने के बाद नगर निगम के तीन कर्मचारी संघों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया, जिस कारण शहर में सफाई व्यवस्था और पथ-प्रकाश व्यवस्था ठप हो गई। FIR में कहा गया है कि ये सभी अव्यवस्था, सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही सल्ट विधायक द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ के गाली-गलौच की गई। इसके साथ ही विधायक ने जान से मारने की धमकी भी दी।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments