Home » Dehradun: दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ा बाल बाल बची लोगो की जान
उत्तराखंड

Dehradun: दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ा बाल बाल बची लोगो की जान

देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर हाथी आने से अफरा तफरी मच गई।आप को बता दे की हाथी वहां से गुजर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। कुछ देर बाद जब वन विभाग की टीम ने उसे जंगल की ओर भगाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक लंगड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा।

हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लच्छीवाला के रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि लोगों ने हाथी को देखकर जब भागने का प्रयास किया तब हाथी उनके पीछे दौड़ा। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने आतिशबाजी कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी हाथी दिखाई दे तो वन विभाग की टीम को सूचना जरूर दें

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments