Home » यातायात नियम तोड़ने पर अब देखनी होगी 2 घंटे की फिल्म,सोनू निगम और उदित नारायण ने गए गाने
उत्तराखंड

यातायात नियम तोड़ने पर अब देखनी होगी 2 घंटे की फिल्म,सोनू निगम और उदित नारायण ने गए गाने

उत्तराखंड में अब ट्रैफिक को लेके नए नियम लागू हो गए है।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट भी राज्यों को निर्देशित किया है। इसके तहत चालान भरकर व्यक्ति को छोड़ा नहीं जा सकेगा। उसे जागरूक भी करना होगा।

उत्तराखंड में अब यातायात  नियम तोड़ने पर आपको पूरी दो घंटे की फिल्म देखनी होगी जी हां अब सिर्फ चालान नहीं बल्कि फिल्म देखनी होगी।आप को बता दे की पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सही से पाठ पढ़ाया जाएगा। जिससे लोग नियमों की गंभीरता को समझें और लगातार आ बढ़ रही शिकायतों को कम किया जा सके।

सोनू निगम और उदित नारायण ने गाने होंगे फिल्म में

अब उत्तराखंड में यातायात नियम तोड़ने पर अब चालान भुगतने के साथ ही दो घंटे की फिल्म भी देखनी पड़ेगी। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बनी इस फिल्म में सोनू निगम और उदित नारायण ने गाने गाए हैं। शुक्रवार को फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देशित किया है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments