Home » उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज,ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में छाए बादल
उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज,ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में छाए बादल

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है,जिसके कारण तापमान के गिरावट दर्ज की गई,आज मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में आज फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है,सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, तड़के यमुनोत्री धाम समेत आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि निचलते क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं।

आप को बता दें कि मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है की चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments