उत्तराखंड

उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में बारिश,तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई इलाको में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में मौसम के तेवर कुछ दिनो से बदले नजर आ रहे है। पहाड़ से मैदान तक सोमवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

https://youtube.com/shorts/tqCutb1Ss5M?feature=share

केदारनाथ में जमकर बर्फबारी

मैदानी इलाकों में बारिश की बूंद तो पहाड़ ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है आप को बता दे की केदारनाथ में भी जमकर बर्फबारी हुई। उधर, पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी।

https://divaydrishti.com/earthquake-tremors-felt-in-uttarakhand-district-people-came-out-of-their-homes/

मौसम विभाग की और से अलर्ट जारी

सोमवार रात से राजधानी समेत कई इलाको में बारिश रुकने का नाम महीने रही है ,कही हल्की बारिश तो कही ओलावृष्टि वही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है की उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थलों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी की संंभावना है।

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments